April 25, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले…

240325

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले…

मुंबई,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था।

निफ्टी बैंक 393.45 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़कर 50,987.00 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 524.75 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,375.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.45 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़कर 16,423.40 पर था। बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट में भी मजबूत परिणाम आने की उम्मीद है, जिससे ओवरऑल सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि निफ्टी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

 

You may have missed