June 6, 2026

इस हफ्ते खत्म हो रही है इन 7 बड़ी भर्तियों की तारीख

Sarkari Naukri-2025

जल्द से जल्द भरे आवेदन

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत के साथ लेटेस्ट भर्तियों में अप्लाई करते रहना दूसरा सबसे बड़ा काम है। तभी आप गवर्नमेंट जॉब में सेलेक्शन के नजदीक रहते हैं, क्योंकि क्या पता कब और किस भर्ती में आपका चयन हो जाए। इस हफ्ते रेलवे से लेकर यूपीएससी आईएएस, आईएफएस, सेंट्रल बैंक समेत अन्य भर्तियों की आखिरी तारीख खत्म हो रही है। ऐसे में अगर आप किसी भी वजह से इनमें अप्लाई नहीं कर पाएं, तो फटाफट ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर दें। यहां 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक की टॉप भर्तियों की पूरी लिस्ट दी गई है।

एयरफोर्स अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स

एयरफोर्स अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स इनटेक 02/2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इंडियन एयरफोर्स की यह भर्ती खासतौर से खिलाड़ियों के लिए है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लास्ट डेट 22 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं जॉब के लिए अभ्यर्थियों के रिक्रूटमेंट ट्रायल 10-12 मार्च 2025 को लिए जाएंगे।

एमपी टीचर भर्ती 2025

मध्य प्रदेश के मिडल और प्राइमरी स्कूलों में टीचर के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में 28 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं, जिसकी अब आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। लास्ट डेट एक बार आगे भी बढ़ाई जा चुकी है। एमपी की टीचर भर्ती में उम्मीदवार लास्ट डेट 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2025

अच्छे कॉलेज में टीचिंग पदों पर जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का मौका मिल रही है। जी हां, हैदराबाद यूनिवर्सिटी (UOH) फैकल्टी के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर रही है। जिसके लिए विश्वविद्यासय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर फॉर्म मांगे हैं। इस भर्ती में उम्मीदवार 20 फरवरी शाम 5.30 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

सीएसई-आईएफएस 18 फरवरी तक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में आवेदन की लास्ट डेट एक बार एक्सटेंड की जा चुकी है। ऐसे में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए अब अभ्यर्थी 18 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अभी तक यूपीएससी में फॉर्म नहीं भर पाएं हैं, तो फटाफट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अप्लाई कर दें।

आरआरबी ग्रुप डी

इस साल की बड़ी भर्तियों में शामिल आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। 10वीं पास के लिए रेलवे लेवल-1 के 32000 पदों पर 22 फरवरी 2025 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान 24 फरवरी 2025 तक किया जा सकेगा। रेलवे की ग्रुप डी की इस भर्ती में 14 पदों पर उम्मीदवारों को पोस्ट प्रेफरेंस भरनी होगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अंतिम तारीख 20 फरवरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर फॉर्म निकले हुए हैं। ग्रेजुएट अभ्यर्थी जो बैंक में सीधे अधिकारी लेवल की जॉब तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहद शानदार मौका है। उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर 20 फरवरी 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

आर्मी स्कूल टीचर आज ही करें आवेदन

एमपी के आर्मी पब्लिक स्कूल में पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, स्पेशल एजुकेटर, पीटीआई, एक्टिविटी टीचर समेत ढेरों वैकेंसी निकली हुई हैं। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mpplr.com पर 19 फरवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। ऐसे में शिक्षक पदों पर नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

You may have missed