छत्तीसगढ़ की माटी को समर्पित: चिन्हारी फिल्म फेयर अवॉर्ड 2025 – राजू दीवान
कला, संस्कृति और समाजसेवा के सितारों को सम्मानित करने का महोत्सव
इतेश सोनी रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और समाजसेवा को प्रोत्साहन देने और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने के उद्देश्य से “चिन्हारी फिल्म फेयर अवॉर्ड 2025” का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन हॉटस्पॉट टेक्नोलॉजीस और दीपयोग सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान देगा इस अवॉर्ड समारोह का मुख्य उद्देश्य उन कलाकारों और समाजसेवियों को पहचान और प्रोत्साहन देना है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, कला और सेवा के माध्यम से राज्य और देश का मान बढ़ाया है।
राजू दीवान ने साझा किए अपने विचार
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता और समाजसेवी राजू दीवान ने इस आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा,
“चिन्हारी फिल्म फेयर अवॉर्ड 2025, छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े हर कलाकार और समाजसेवी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह मंच न केवल हमारी प्रतिभा को उजागर करता है, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम भी करता है। इस आयोजन से जुड़े रहना मेरे लिए गर्व की बात है। 
राजू दीवान ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवा कलाकारों और समाजसेवियों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने कार्यों से समाज को नई दिशा देने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम की विशेषताएं
कला और संस्कृति: लोक कलाकारों, नृत्यांगनाओं, संगीतकारों और छत्तीसगढ़ की परंपराओं को संरक्षित करने वालों को सम्मान।
सामाजिक सेवा: समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को पहचान।
विशेष पुरस्कार: छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने वाले दूतों का सम्मान।
संस्थापक का संदेश
इस आयोजन के मुख्य संयोजक श्री योगेश्वरानंद नेताम ने कहा कि यह अवॉर्ड समारोह छत्तीसगढ़ की कला और समाज को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए इस आयोजन को राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक अद्भुत अवसर बताया।
