June 8, 2026

7 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

310325

7 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर,जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 1 लाख के एक ईनामी सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना से कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम टेकमेटला की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भाग 7 संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर गलगम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य बामन माड़वी माडुलपारा टेकमेटला, मारुड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर सोढ़ी हिड़मा माडुलपारा टेकमेटला, गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य बारसे अन्दा माडुलपारा टेकमेटला, गलगम आरपीसी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य बारसे हड़मा माडुलपारा टेकमेटला, गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य देवेंद्र रवा माडुलपारा टेकमेटला, संघम सदस्य इरपा अर्जुन माडुलपारा टेकमेटला व मारुड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुक्का ओयाम स्कूलपारा भुसापुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर आदि बरामद किया गया। उक्त सभी नक्सली 29 नवम्बर 2022 को नम्बी से गलगम जाने वाले रास्ते पर छोटा नाला के पास आईईडी विस्फोट करने में शामिल रहे। इस घटना में सीआरपीएफ के एक जवान को चोट आई थी।