August 10, 2026

अर्जेंटीना और चिली में 7.4 तीव्रता का भूकंप, समुद्री इलाकों में दहशत

020525

अर्जेंटीना और चिली में 7.4 तीव्रता का भूकंप, समुद्री इलाकों में दहशत

नई दिल्ली, दक्षिण अमेरिकी के दो देशों अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है. यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई. देश के दक्षिणी छोर के करीब रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अपना इलाका खाली कर दें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तटीय क्षेत्रों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. भूकंप के तेज झटके के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. नेशनल डिजस्टर प्रिवेंशन एंड रिस्पांस सर्विस ने कहा कि सुनामी की चेतावनी के कारण, मैगलन क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है.