सुबह का नाश्ता स्किप करने और देर रात खाना खाने का हड्डियों पर क्या असर होता है?…
सुबह का नाश्ता स्किप करने और देर रात खाना खाने का हड्डियों पर क्या असर होता है?…
नाश्ता न करने का हड्डियों पर प्रभाव, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खानपान की आदतें दिनचर्या से पूरी तरह असंतुलित हो चुकी हैं. ऐसे में कई लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, वहीं कुछ रोज़ बहुत देर रात में खाना खाते हैं. देर रात खाना और सुबह नाश्ता छोड़ना आपकी हड्डियों की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचा सकता है. इसलिए समय पर संतुलित आहार लेना और सर्केडियन रिद्म को बनाए रखना हड्डियों के लिए जरूरी है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे.
देर रात खाना और सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करना, हड्डियों पर क्या असर डालता है?
सर्केडियन रिद्म और हड्डियों का संबंध: सर्केडियन रिद्म शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो नींद, हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और हड्डियों के निर्माण जैसे कई जैविक कार्यों को नियंत्रित करती है. अगर आप देर रात खाना खाते हैं या सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, तो यह प्राकृतिक रिद्म गड़बड़ हो जाती है. इससे हड्डियों के निर्माण और टूट-फूट की प्रक्रिया पर असर पड़ता है. रिसर्च से यह भी सामने आया है कि हड्डियों की कोशिकाएं भी सर्केडियन क्लॉक से प्रभावित होती हैं.
सुबह का नाश्ता छोड़ना : सुबह का नाश्ता शरीर के लिए सबसे अहम भोजन माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को लंबे उपवास के बाद ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है. अगर आप नियमित रूप से नाश्ता स्किप करते हैं, तो शरीर में कैल्शियम, विटामिन D और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं.
देर रात भोजन करना: रात को भोजन के बाद शरीर को पाचन के लिए समय चाहिए, लेकिन अगर आप देर से खाते हैं और तुरंत सो जाते हैं, तो भोजन सही से पच नहीं पाता. इससे कैल्शियम का अवशोषण भी प्रभावित होता है. इसके अलावा, देर रात खाना लेने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और इंसुलिन रेसिस्टेंस जैसी स्थिति बन सकती है, जो हड्डियों की सेहत पर नकारात्मक असर डालती है.
क्या हो सकता है असर?
1- हड्डियों का घनत्व कम होना
2- ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ना
3- जोड़ो में दर्द और जल्दी थकान
4- हड्डियों की रिकवरी में देरी
समाधान और सुझाव
1- समय पर खाना खाएं, खासकर रात का भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले.
2- सुबह का नाश्ता ज़रूर करें, जिसमें कैल्शियम और प्रोटीन शामिल हों (जैसे दूध, अंडा, नट्स, अंकुरित अनाज).
3- सूरज की रोशनी लें – यह विटामिन D के लिए जरूरी है.
4- व्यायाम करें, खासकर वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज़ (जैसे वॉकिंग, रनिंग), जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.
5- कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन सीमित करें, ये कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं.
