“तोर का बिगाड़ेव चंदा प्रेम गाथा” – यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई एक सशक्त प्रेम कहानी
इतेश सोनी, रायपुर: सागर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म “तोर का बिगाड़ेव चंदा प्रेम गाथा” हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ की गई है। यह फिल्म खासतौर पर डिजिटल दर्शकों के लिए बनाई गई है और इसे निर्देशक हिरेश सिन्हा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जहाँ इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस भावनात्मक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन, कहानी और आवाज़ खुद हिरेश सिन्हा ने दी है, गीतों की रचना भी जितेश्वरी सिन्हा द्वारा की गई है। संगीत सूरज महानंद ने दिया है हिरेश सिन्हा की दर्द भरी आवाज़ फिल्म को और भी अधिक प्रभावशाली बना देती है।
मुख्य कलाकारों में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करन ख़ान और आरवी सिन्हा ने बेहतरीन अभिनय किया है।दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिल को छू जाती है और दर्शकों को इमोशनल कर देती है।
यह शॉर्ट फिल्म एक सैड लव स्टोरी पर आधारित है, जो प्रेम, पीड़ा और भावनाओं की गहराई को बड़ी खूबसूरती से दर्शाती है। इसके डायलॉग्स, भावपूर्ण संगीत और सशक्त अभिनय दर्शकों की आंखें नम कर देते हैं। यह शॉर्ट फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है जो यूट्यूब पर गुणवत्तापूर्ण कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
