आज का राशिफल
आज का राशिफल
आज का राशिफल 4 सितंबर 2025, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 4 सितंबर को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 4 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र कर्क राशि में। सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
राशिफल
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। नीली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है।, हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- बच कर पार करें। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार बहुत अच्छा है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। शनि देव को प्रणाम करें, शुभ होगा।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक कर रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत प्रभावित दिख रही है। व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भूमि भवन वाहन की खरीदारी या भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है इन दिनों। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जुआ, सट्टा लॉटरी में पैसे ना लगाएं। रिस्क है। जुबान पर काबू रखें। कुटुंबों में थोड़ी सी बात को लेकर के अपनों में हलचल हो सकती है, प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। डर का माहौल रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतित रहेंगे। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
