श्री हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने अपने चुनाव नामांकन फार्म जमा किए..
श्री हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने अपने चुनाव नामांकन फार्म जमा किए..
रायसेन,शहर में श्री हिंदु उत्सव समिति के चुनाव की सरगर्मियां इन दिनों जोरों पर है। समिति द्वारा अध्यापक के दावेदार की उम्र की सीमा 35 वर्ष कर दी गई है 35 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति दावेदारी नहीं कर सकते। पहले रोज यानि शुक्रवार को श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने अपने चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा किए।
नामांकन फॉर्म श्री हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष कृष्णकांत चतुर्वेदी के समक्ष जमा किए।इनमें रवि खत्री निवासी वार्ड 9 श्रीराम लीला ग्राउंड,वृंदावन विश्वकर्मा वार्ड 12 ,अनिल चौरसिया वार्ड 9 शामिल रहे।
इसके पूर्व युवा समाज सेवी रवि खेती दादाजी हनुमान मंदिर गंज बाजार पहुंचे जहां पूजन आरती के बाद अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा करने शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महामाया चौक चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां श्री इंद्र स्वामी इंद्रसभा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत चतुर्वेदी के पास अपना अध्यक्ष के लिए नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राहुल परमार समाजसेवी शुभम उपाध्याय चिमन कुशवाहा सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित रहे ।इसके बाद वृंदावन विश्वकर्मा और अनिल चौरसिया ने भी अपने नामांकन फॉर्म अलग-अलग समय में जमा किए।
