June 6, 2026

स्विगी की दूसरी तिमाही में घाटा बढ़ा…

301025

स्विगी की दूसरी तिमाही में घाटा बढ़ा…

नई दिल्ली, इंस्टामार्ट की मालिक, फ़ूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी ने गुरुवार को बताया कि सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 1,092 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 626 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

हालांकि, एक्सचेंजों को दी गई नियामकीय जानकारी के अनुसार, परिचालन से होने वाली आय एक साल पहले के 3,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,561 करोड़ रुपये हो गई। खर्च भी एक साल पहले के 4,309 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,711 करोड़ रुपये हो गया।

इंस्टामार्ट व्यवसाय का कॉर्पोरेट पुनर्गठन

तिमाही के दौरान, कंपनी ने इंस्टामार्ट व्यवसाय को संचालित करने के लिए स्कूटसी लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी, स्विगी इंस्टामार्ट प्राइवेट लिमिटेड, का गठन किया। इसके निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, स्लम्प सेल के माध्यम से क्विक कॉमर्स व्यवसाय को इस सहायक कंपनी को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी।

रैपिडो में हिस्सेदारी का विनिवेश इसके अलावा, तिमाही के दौरान, कंपनी ने रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रैपिडो) में अपने पूरे निवेश को 2,399 करोड़ रुपये में विनिवेश करने के लिए शेयर खरीद समझौते किए, जैसा कि बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था।

 

You may have missed