May 1, 2026

अब तक 25 अरब 31 करोड़ 24 लाख रुपए की खरीदी

310125

अब तक 25 अरब 31 करोड़ 24 लाख रुपए की खरीदी

महासमुंद,जिले के धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के अंतिम दिन में अधिकांश किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिले के 182 उपार्जन केन्द्रों में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1,62,295 है। जिसमें से अब तक 1,53,132 किसान लाभान्वित हुए।

किसानों से 11 लाख 513 टन धान की खरीदी की गई। अब तक 25 अरब 31 करोड़ 24 लाख रुपए की खरीदी की गई। शासन द्वारा 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला धान खरीदी कार्यों में लगी हुई थी। जिससे किसानों को अपने मेहनत का फायदा मिल सके।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग के अमला द्वारा धान खरीदी अवधि में किसानों की समस्या को दूर करते हुए पात्र किसानों का धान क्रय किया गया। इसके साथ ही पंजीयन, रकबा संशोधन, पंजीयन स्थानांतरण, पंजीयन रिस्टोर, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण सुधार, टोकन, नाम सुधार, बैंक खाता संशोधन में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर धान खरीदी की गई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के उपार्जन केन्द्रों से लगातार राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा धान का उठाव अवकाश के दिनों में भी कराया गया। ताकि पंजीकृत कृषक को धान विक्रय करने में किसी प्रकार असुविधा न हो। जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन आदि की व्यवस्था से धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया गया है.