1 मई से RBI बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क 23 रुपये प्रति निकासी तक बढ़ा
1 मई से RBI बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क 23 रुपये प्रति निकासी तक बढ़ा
मुंबई ,भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बैंकों को 1 मई से अनिवार्य मासिक नि:शुल्क उपयोग से परे एटीएम से नकद निकासी पर शुल्क 2 रुपये बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन करने की अनुमति दे दी। ग्राहक अपने बैंक के ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) से हर महीने पांच नि:शुल्क लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र हैं।
वे अन्य बैंक के एटीएम से भी नि:शुल्क लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र हैं – मेट्रो केंद्रों में तीन लेनदेन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच लेनदेन। आरबीआई ने कहा, “नि:शुल्क लेनदेन से परे, ग्राहक से प्रति लेनदेन अधिकतम 23 रुपये का शुल्क लिया जा सकता है। यह 1 मई से प्रभावी होगा।” वर्तमान में, बैंकों को नि:शुल्क सीमा से परे प्रति लेनदेन 21 रुपये चार्ज करने की अनुमति है। आरबीआई ने कहा कि निर्देश, यथावश्यक परिवर्तनों के साथ, कैश रिसाइकलर मशीनों पर किए गए लेनदेन पर भी लागू होंगे।
