June 6, 2026

सोनाखान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

231024

सोनाखान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

बलौदाबाजार, विकासखंड कसडोल अंतर्गत सोनाखान में 25 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शिविर स्थल एवं तिथि में संशोधन कर दिया गया है।

अब कसडोल विकासखंड के ही ग्राम बोरसी में 8 नवम्बर 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

You may have missed