October 2, 2026

मतदान से ठीक एक दिन पहले बलौदाबाजार और पलारी में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

220225

मतदान से ठीक एक दिन पहले बलौदाबाजार और पलारी में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

बलौदाबाजार,जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बलौदाबाजार और पलारी विकासखंड में चुनाव के तहत पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। आज मतदान से ठीक एक दिन पहले बलौदाबाजार और पलारी में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को आश्वस्त किया कि चुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार और पलारी के 552 मतदान केंद्रों पर 1200 पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा, मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएसपी निधि नाग के नेतृत्व में 45 पेट्रोलिंग टीमें लगातार निगरानी करेंगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार और पलारी के 552 मतदान केंद्रों पर 1200 पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएसपी निधि नाग के नेतृत्व में 45 पेट्रोलिंग टीमें लगातार निगरानी करेंगी। पुलिस प्रशासन ने जनता से डर और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। साथ ही कहा कि यदि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या दबाव महसूस हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की इस सख्ती से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।