June 7, 2026

6.3 करोड़ रुपये का सोना जूतों में छिपाकर ले जा रहे यात्री मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार…

130425

6.3 करोड़ रुपये का सोना जूतों में छिपाकर ले जा रहे यात्री मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार…

मुंबई, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे से एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ है। यह सोना उसने अपने जूतों में छिपा रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों ने एक अन्य कार्रवाई में एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। यह सोना तस्करी गिरोह का हिस्सा था। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर शीर्ष तस्करी रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने बैंकॉक से यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके जूतों में छिपाकर रखे गए 6.7 किलोग्राम तस्करी के सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्करी के संभावित खरीदार का नाम सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।