पनीर टिक्का : मानसून के मौसम में गर्मागरम और स्वादिष्ट स्नैक
पनीर टिक्का : मानसून के मौसम में गर्मागरम और स्वादिष्ट स्नैक
मानसून के मौसम में स्वादिष्ट और गर्म स्नैक्स की क्रेविंग बढ़ जाती है, और पनीर टिक्का एक ऐसा स्नैक है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
अगर आप भी इस मौसम में कुछ खास और टेस्टी खाने का मन बना रहे हैं, तो पनीर टिक्का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
हमने शेफ से पनीर टिक्का बनाने की खास रेसिपी जानने के लिए संपर्क किया। यहाँ जानें पनीर टिक्का बनाने का तरीका
सामग्री:
पनीर (सिर्फ ताजे पनीर का इस्तेमाल करें) – 200 ग्राम
दही – 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – ग्रिलिंग के लिए
बनाने का तरीका:
पनीर की तैयारी: सबसे पहले पनीर के टुकड़े काट लें और दही, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिक्सचर में पनीर के टुकड़ों को 30 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
ग्रिल करना: अब पैन या ग्रिल पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। फिर पनीर के टुकड़ों को अच्छे से सिकोें, जब तक वे हल्के ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं।
सर्विंग: तैयार पनीर टिक्का को हरे धनिये और प्याज के साथ गरमागरम सर्व करें। आप चाहें तो साथ में हरी चटनी या ताम्रा चटनी भी परोस सकते हैं।
