October 3, 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक किया बजट पेश

180225

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक किया बजट पेश

भुवनेश्वर,ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया। इस वर्ष कुल बजट परिव्यय 2.90 लाख करोड़ रुपये है। 13 फरवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। बजट पर सामान्य चर्चा 20 और 21 फरवरी को निर्धारित है, जबकि विनियोग विधेयक 29 मार्च को पेश किया जाएगा। इस वर्ष के बजट में राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 37,838 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।