April 25, 2026

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नया सितारा: एस कुमार बड़े पर्दे पर कदम रखने की तैयारी 

IMG_20250319_192610

इतेश सोनी रायपुर/बिलासपुर – छत्तीसगढ़ी संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले एस कुमार अब फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। एस कुमार, जो कि एस कुमार प्रोडक्शन के मालिक हैं, पिछले तीन वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके गाने न केवल शानदार वीडियो ग्राफी के लिए बल्कि दमदार स्टोरी लाइन के लिए भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

एस कुमार ने अपने अब तक के सफर में कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें भूल होगे रे, बदनाम, दिल के टूटे म, दिल के हाल जैसे दर्दभरे गीत शामिल हैं, जो श्रोताओं के दिल को छू जाते हैं। वहीं, बरसे मया के पानी, टिप टिप बरसे पानी जैसे गाने बारिश की रोमांटिक फीलिंग को जीवंत कर देते हैं। शादी-विवाह के माहौल को रंगीन बनाने वाले दुलही बनाके और पारिवारिक प्रेम को दर्शाने वाले चंदा चांदनी, सूरज चंदा जैसे गाने भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

अब नजर बड़े पर्दे पर

हमारी समाचार एजेंसी से विशेष बातचीत में एस कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा, “मैं पिछले तीन वर्षों से लगातार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। दर्शकों से मुझे बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन अब मैं बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। हालांकि, मैं उस खास प्रोजेक्ट की तलाश में हूं, जिसे देखकर मेरा दिल कहे कि हां, यह फिल्म मुझे ही करनी चाहिए।”

एस कुमार ने अपने प्रशंसकों और दर्शकों का भी आभार जताया, जो उनके गानों को इतना प्यार और समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा, “जनता जनार्दन का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। आप सभी के प्यार और समर्थन से ही मैं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होता हूं।”

छत्तीसगढ़ी संगीत और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले एस कुमार की यह नई शुरुआत न केवल उनके प्रशंसकों के लिए बल्कि पूरी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एस कुमार बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने में कितने सफल होते हैं।

You may have missed