April 17, 2026

सिग्नलिंग कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल की कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द…

160725

सिग्नलिंग कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल की कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द…

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में सरोना और उरकुरा के बीच बाईपास डबल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते 19 और 20 जुलाई 2025 को नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के दौरान कई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 19 जुलाई को शाम 4 बजे से लेकर 20 जुलाई की सुबह 7 बजे तक किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द, गंतव्य से पहले समाप्त और रीशेड्यूल रहेंगी।

19 जुलाई 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68707 / 68708 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68717 / 68718 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68725 रायपुर–दुर्ग पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर

20 जुलाई 2025 को रद्द रहने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 68701 / 68702 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 68861 / 68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर को 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा और बिलासपुर से ही पुनः रवाना होगी।यह ट्रेन बिलासपुर–झारसुगुड़ा खंड में रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल की गई ट्रेन

गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़–रायपुर पैसेंजर को 20 जुलाई को 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।