August 14, 2026

कांकेर विधायक 14 नवम्बर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे

131124

कांकेर विधायक 14 नवम्बर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे

उत्तर बस्तर कांकेर, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम की अध्यक्षता में 14 नवम्बर को जिला स्तर पर न्यू कम्यूनिटी हॉल कांकेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा तथा ईसीसीई के विभिन्न विधाओं पर बच्चों की एक्टीविटी एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गीत, खेल, प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधि का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायकगण, सम्मानीय नागरिक, समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे तथा महिला एवं बाल विकास के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेगें।

You may have missed