April 19, 2026

पत्रकार इतेश सोनी ने सुपरस्टार सिंगर नितिन दुबे से की मुलाकात, गरियाबंद में शूटिंग का दिया न्योता

IMG_20250128_075129

नवीन कुमार सोनी गरियाबंद । प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक और सुपरस्टार सिंगर नितिन दुबे से गरियाबंद के युवा पत्रकार इतेश सोनी ने उनके निजी निवास रायपुर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगीत, कला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर गहन चर्चा हुई।

इतेश सोनी ने नितिन दुबे को गरियाबंद के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराते हुए वहां पर एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने का न्योता दिया। नितिन दुबे ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और बहुत जल्द गरियाबंद में अपने आगामी गाने की शूटिंग करने की संभावना जताई।

अगर यह योजना अमल में आती है, तो गरियाबंद की खूबसूरती को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का शानदार अवसर मिलेगा, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस खबर से स्थानीय संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में उत्साह है, जो अपने पसंदीदा गायक को अपने क्षेत्र में परफॉर्म करते देखने के लिए उत्सुक हैं।