आईजी अमरेश मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
आईजी अमरेश मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा रायपुर जोन के अतंर्गत रायपुर (ग्रामीण) , महासमुंद , गरियाबंद , धमतरी , बलौदाबाजार जिलो के पुलिस अधीक्षको एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेहतर कार्यालय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन पर परिचर्चा की गई। बैठक में लंबित अपराध , चिटफंड प्रकरण , सायबर अपराध की समीक्षा करते हुये नवीन कानून के अतंगत दर्ज अपराधो का गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समयावधि में निराकरण करने , थानों में जप्त वाहनों के निराकरण , राजसात एवं नीलामी , गौवंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
साथ ही रेंज स्तर पर चलाये जा रहे निश्चय अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुये अंतर्राज्यीय सीमा में निगरानी एवं चेकिंग कर मादक पदार्थ की तस्करी , फा्यनेंशियल एण्ड टू एण्ड इन्वेस्टीगेशन , पिट एनडीपीएस एक्ट तथा सफेमा के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। स्कूलो में बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करने व किशोर अपराधो में नियंतरण हेतु सभी स्तरों पर बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने तथा स्कूल के आस-पास नशे की बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के करने निर्देश दिये गये।
होली , रमजान आदि त्यौहारो के दौरान शांति ब्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आसूचना संकलन कर गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही एवं संभावित चाकूबाजी / अड्डेबाजी आदि संवेदनशील स्थानो को चिन्हांकित कर लगातार चेकिंग अभियान व प्रभावी पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मालवाहक वाहनो में यात्री परिवहन , शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध तथा अवैध पार्किंग पर कार्ययोजना के साथ सघन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।
