प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर, कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम बड़ेकाकलूर निवासी हिड़मा की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पुत्र श्री बामन को तथा तहसील तोकापाल ग्राम तारागांव निवासी सुकमती की मृत्यु डबरी के पानी में डूबने से पति श्री सावन प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित के बैंक खाते में शीघ्र अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
