August 14, 2026

धोखाधड़ी का खुलासा: गरियाबंद पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर 21.92 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

c7d9fa88-3d22-4b3c-a7dc-c3b5cc733e01

इतेश सोनी, गरियाबंद।गरियाबंद जिले की अमलीपदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर 32 महिलाओं से करीब 21 लाख 92 हजार रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया पुष्पांजली मांझी, निवासी पीपलखुंटा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों द्वारा महिला समूहों को लोन दिलाने का झांसा दिया गया। भारत फाइनेंस कंपनी के कथित कर्मचारी लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश उनके घर आया और बायोमेट्रिक लेकर लोन स्वीकृत करवा दिया गया, लेकिन पैसा प्रेमसिंग मांझी व उसकी पत्नी झटकान्ती मांझी को दे दिया गया।

इसी तरह 31 अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी करते हुए कुल 21 लाख 92 हजार 828 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5), 316(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –

  1. प्रेमसिंग मांझी (उम्र 54 वर्ष), निवासी पीपलखुंटा, थाना अमलीपदर।
  2. झटकान्ती मांझी (उम्र 48 वर्ष), पत्नी प्रेमसिंग मांझी, निवासी पीपलखुंटा, थाना अमलीपदर।
  3. लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम धुरवागुड़ी, थाना इंदागांव।

गरियाबंद पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से इस ठगी के मामले का पर्दाफाश संभव हो पाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You may have missed