आशुतोष सिंह राजपूत बने ‘भारतीय गौ क्रांति मंच’ के गरियाबंद जिला अध्यक्ष
इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर/गरियाबंद। भारतीय गौ क्रांति मंच (छत्तीसगढ़ प्रांत) द्वारा गौ सेवा, सनातन संस्कृति और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आशुतोष सिंह राजपूत को गरियाबंद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र मंच के प्रदेश कार्यालय से दिनांक 20 जुलाई 2025 को जारी किया गया।
इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, प्रदेश सचिव नामदेव राय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजा पाण्डेय ने हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र जारी कर आशुतोष सिंह के सेवाभाव, निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मंच ने विश्वास जताया है कि आशुतोष सिंह की नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त एवं उद्देश्यपूर्ण रूप से कार्य करेगा।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ जर्नालिस्ट यूनियन पत्रकार संघ के गरियाबंद जिलाध्यक्ष एवं आशुतोष सिंह के करीबी मित्र इतेश सोनी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि –
“आशुतोष सिंह समाज में लंबे समय से गौ सेवा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी और गौ सेवा का कार्य और अधिक विस्तार पाएगा।”
