October 10, 2026

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाज़ार में गिरावट

300625

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाज़ार में गिरावट

बिज़नेस, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ही मंदी के रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजारों में निफ्टी 50 25,600 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स में 100 अंकों तक की गिरावट आई। आज कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद निफ्टी 50 के शेयर 18 अंक गिरकर 25,620.25 पर आ गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स 100 अंक यानी 0.12 फीसदी गिरकर 83,958.57 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के कारण भारतीय शेयर बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विभिन्न देशों के बीच युद्ध तनाव, कराधान प्रणालियों में बदलाव आदि का असर शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है।

 

You may have missed