ठंड में बच्चों को होती है कान दर्द की समस्या, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
ठंड में बच्चों को होती है कान दर्द की समस्या, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
सर्दियों के मौसम में बच्चों के कान से जुड़ी समस्याएं सच में बढ़ जाती हैं. कान में दर्द या फिर कान बंद- बंद लगने लगता है. और ऐसी स्थिति बच्चों के लिए असहनीय हो जाती है. और इन्हें हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिए. आज हम आपको इसके कारण और उपचार बतायेंगे.
सर्दियों में बच्चों के कान की समस्याएं क्यों बढ़ती हैं?
1. ठंडी हवा और कम तापमान से कान के अंदर सूजन हो सकती है
2. बार-बार सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन
3. छोटे बच्चों की ईयर कैनाल पतली होना
4. इम्यून सिस्टम का पूरी तरह विकसित न होना
ये हैं आम लक्षण
1. कान में दर्द या खुजली
2. कान का बंद-सा लगना
3. कान से पानी या पस निकलना
4. बार-बार कान पकड़ना या चिड़चिड़ापन
5. छोटे बच्चों में सुनने में कमी या तेज आवाज पर प्रतिक्रिया न देना
किन बातों को नजरअंदाज न करें
1. 2–3 दिन से ज्यादा कान दर्द
2. बुखार के साथ कान से डिस्चार्ज
3. बार-बार होने वाला कान का इंफेक्शन
4. बच्चे का टीवी/मोबाइल की आवाज बहुत तेज सुनना
बचाव के उपाय
1. ठंडी हवा से कान ढककर रखें
2. सर्दी-जुकाम का समय पर इलाज करें
3. कान में बिना डॉक्टर की सलाह कुछ न डालें
4. नहाने के बाद कान अच्छी तरह सुखाएं
5. कान साफ करने के लिए कॉटन बड अंदर तक न डालें
