बाबा बघेल व उनकी टीम ने अपने स्टूडियो के 15 वर्ष पूरे होने पर किया सेलिब्रेट
छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने डान्स टीम फैशन डांस स्टूडियो का 15 वर्ष हुआ पूरा
इतेश कुमार सोनी
राजधानी रायपुर – छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध डान्स टीम व सबसे पुराने डान्स टीम जिसका नाम “फ़ैशन डान्स स्टूडियो” है जिसके संस्थापक बाबा बघेल जी हैं जिसका आज सफल 15 वर्ष पूरा हुआ है 2008 से बनाया गया डांस ग्रुप टीवी शो और फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर का काम लागातार करते आ रहे हैं अपने टैलेंट से “फ़ैशन डान्स स्टूडियो” की टीम ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है लगातार सन 2008 से डांस प्रतियोगिता से लेकर टीवी शो तक सफर अनोखा रखा। इन 8 सालों में डान्स स्टूडियो टीम ने कई पुरस्कार जीते हैं इस ग्रुप के फाउंडर बाबा बघेल जी अभी तक ग्रुप को एक्टिव करके रखे है और सदा वो सभी टीम मेंबर्स का हौसला बढ़ाते रहते हैं हालांकि समय के साथ साथ सीनियर ने डांस छोड़ दिया लेकिन अभी भी ग्रुप चल रहा है नए और प्रतिभावान लोगों को जोड़कर यह टीम अभी भी एक्टिव है बाबा बघेल ने अभी तक डांसरों को जोड़कर रखा है 
सरगुजा संभाग का पूरा डांस ग्रुप अभी हाल ही में आने वाली हिन्दी फिल्म “जानकी” जो एन माहीं प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है उसमें पूरी टीम काम किए है जो कि पूरे भारत में रिलीज होने वाली है वायरल गीत झन निकले कर गोरी ओ गजरा लगा के ,आजा मजा तय मार ले ,गुलाब के फूल ,खेला खेला कर्मा,मिठू मिठू बोली सभी वायरल गीत है म्यूज़िक एल्बम के डायरेक्टर व कोरियोग्राफर बाबा बघेल बहुत जल्द एक छत्तीसगढ़ से जुड़ी कहानी को डायरेक्शन करने वाले फिल्म का नाम “रुख कहानी हमर भुइया के” है बहुत जल्द शुटिंग शुरू होगी फिल्म बड़े प्रोडक्शन से बनाया जाएगा यह फ़िल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी क्योंकि इस फ़िल्मों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी कड़ियों को बड़ी बख़ूबी से दर्शाया जाएगा ।
