ख़ुद के दम पे इतिहास रचने वाले आनंद मानिकपुरी जी ने किया अपने आगामी फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़
इतेश सोनी रायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आनंद मानिकपुरी ने अपनी आगामी फिल्म ‘राधे मोहन’ का पोस्टर लॉन्च कर दिया है। यह पोस्टर खासतौर पर बिलासपुर में उनके माता-पिता के हाथों लॉन्च किया गया। आनंद मानिकपुरी ने छोटे प्लेटफॉर्म से अपनी यात्रा शुरू की थी और आज उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया है। अब वह अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस ‘The ADM production’ के बैनर तले फिल्में बना रहे हैं, जिससे उनकी फिल्म ‘राधे मोहन’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।
इस फिल्म के लेखक और निर्देशक भी आनंद मानिकपुरी ही हैं, और निर्माता के रूप में भी उनका खुद का योगदान है। फिल्म के पोस्टर में आनंद मानिकपुरी खतरनाक बैकग्राउंड के बीच एक किसानी करने वाले रापे को लेकर काफ़ी ग़ुस्से में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और उनके सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जो फिल्म में एक्शन और ड्रामा की भरमार को दर्शाता है।
आनंद मानिकपुरी की फिल्मों का हमेशा ही समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे पहले भी उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और लोगों के बीच सामाजिक संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘राधे मोहन’ की ये खासियत है कि इसमें ना सिर्फ शानदार एक्शन है, बल्कि आनंद मानिकपुरी की कॉमेडी के तड़के के साथ यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन भी प्रदान करेगी। और यह फ़िल्म इनकी बाक़ी फ़िल्मों से अलग होगी| यह फिल्म निश्चित रूप से एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है, और इसकी स्टोरीलाइन व प्रदर्शन से फैंस को एक बेहतरीन अनुभव मिलने की उम्मीद है।
