नियम का उल्लंघन करने वाले ई – रिक्शा एवं ऑटो चालको पर की गई कार्यवाही
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सड़कों एवं चौक चौराहो की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना , सड़कों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना , वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एक दिन पूर्व ई रिक्शा एवं ऑटो चालको को समझाईस दी गई थी कि बिना वर्दी , क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने , बिना लाससेंस के वाहन ना चलाने , नो पार्किग में वाहन खड़ा ना करने , नशे के हालत में वाहन ना चलाये एवं वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करने निर्देश दिये गये थे। परंतु ऐसे लापरवाह वाहन चालक जो बिना वर्दी , नो पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्यवाही की गई। बताते चलें कि यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 01 जनवरी से आज दिनांक तक कुल-569 ई रिक्शा एवं ऑटो चालको पर कार्यवाही की गई है और यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।
