June 6, 2026

राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत

080425

राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत

रायपुर,राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी धरसीवां से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम उज्जवल है, जो तेलीबांधा की विधायक कॉलोनी का निवासी था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

You may have missed