June 27, 2026

गरियाबंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के प्रबल दावेदार कांग्रेस नेता संजय नेताम 

DSC_0530

क्षेत्र क्रमांक 7 से सबके चहिते नेता संजय नेताम का जनसंपर्क लगातार जारी, जनता का मिल रहा भरपूर सपोर्ट 

इतेश सोनी गरियाबंद – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा जारी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश सहित गरियाबंद जिले में भी आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के पांचों नगरीय निकाय में 11 फरवरी को चुनाव होगा। इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन अंतर्गत गरियाबंद, मैनपुर ब्लॉक में 17, छुरा में 20 एवं फिंगेश्वर, देवभोग में 23 फरवरी को मतदान होगा इसके बाद सभी उम्मीदवारों ने अपने प्रचार प्रसार की गति को तेज कर दिया है ENS NEWS सभी क्षेत्र क्रमांकों का एक-एक करके सर्वे करेगी और जनता की आवाज इस बार कौन बनने वाला है उसको आप सभी तक पहुंचाएगी अभी हम बात कर रहे हैं गरियाबंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 की यह खबर जो प्रकाशित की जा रही है यह जमीनी स्तर पर जाकर क्षेत्र क्रमांक 7 के युवा महिला व बुजुर्गों से बात करने के बाद उनकी बातों को आप तक पहुंचा जा रहा है गरियाबंद जिले के वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस के युवा नेता संजय नेताम क्षेत्र क्रमांक 7 के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं

संजय नेताम गरियाबंद जिले के लोकप्रिय नेताओं में एक है जनता से सदैव श्री नेताम को भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिला है पिछली बार संजय नेताम क्षेत्र क्रमांक 8 से भारी मतों से विजय होकर जिला पंचायत सदस्य बने व जिला पंचायत उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाले अभी आरक्षण होने के बाद इस बार संजय नेताम क्षेत्र क्रमांक 8 से न लड़कर क्षेत्र क्रमांक 7 की बुलंद आवाज बनेंगे आपको बता दूं संजय नेताम युवाओं में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं वह सदैव सबकी मदद के लिए सामने आते हैं और गरियाबंद जिले की समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुखियाओं तक पहुंचाते हैं और उनका निराकरण करवाते हैं आईए जानते हैं संजय नेताम जी के राजनीतिक सफर के बारे में –

संजय नेताम वर्ष 2008 से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता से कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वे वर्ष 2010 में 125 वोट से जीतकर सरपंच बने। 2015 में 595 वोटों से जीतकर जनपद सदस्य निर्वाचित हुए तथा 2020 में 11995 वोटों से जीतकर जिला पंचायत सदस्य उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्हें वर्ष 2018 में मात्र 29 वर्ष की आयु में कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का टिकट मिला था लेकिन करीबी अंतर से वे जीत से दूर रहे। वर्तमान समय में पुरे विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता सर्वविदित है।