June 28, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस ,पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

200125

राज्य निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस ,पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण पर है। इसी बीच आज राज्य निर्वाचन आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। संभावना जताई जा रही है कि आयोग आज दोनों चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को हो गया था। कहा जा रहा है कि फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव खत्म हो जाएंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम से ही होंगे। जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। जिसमें मतपत्र का प्रावधान विलोपित कर ईवीएम से चुनाव कराने के संशोधित प्रावधान लागू किए गए हैं।

दरअसल, प्रदेश में पिछला नगरीय निकाय चुनाव साल 2019 में बैलेट पेपर से हुआ था, जबकि उससे पहले 2014 में ईवीएम से ही चुनाव कराए गए थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की गई थी। ऐसे में ईवीएम वाले प्रावधान वापस जोड़े गए हैं।