June 13, 2026
Rashifal

22 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र से कर्क और सिंह राशि में होगा। ऐसे में आज धन योग और गजकेसरी योग दोनों ही अपना प्रभाव दिखाएगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

  • मेष- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा इसलिए जरूरी काम दिन के पहले भाग में कर लें। दिन का दूसरा भाग आपके लिए लव लाइफ के मामले में अनुकूल है। संतान की ओर से आपको शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक मामलो में आज आपके सामने आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेशों से भी आपको लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में आज सफलता मिलेगी।
  • वृषभ- आज गजकेसरी योग बना रहे हैं ऐसे मे आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास भी आज सफल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में आज आपको सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
  • मिथुन-स्वामी बुध आज सूर्य के साथ शुभ योग बना रहे हैं जिससे बुद्धि और कार्यकुशलता का इनको लाभ मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी जानकारी मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीक अपनाकर भी लाभ पा सकते है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है। लव लाइफ भी रोमांटिक रहने वाली है।
  • कर्क- आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप पर काम को बेहतर तरीके से मैनेज करके लाभ पा सकते हैं। छोटी अवधि के निवेश से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • सिंह- आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी योजना और अनुभव का लाभ मिलेगा। अगर आपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बना लिया है तो इसमें आपको आज पूरी सफलता मिलेगी। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा होगा। मित्रों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिसकी आपको खुशी होगी। किसी कानूनी मामले में आप सफलता पा सकते है।
  • कन्या – आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दूसरों की मदद के लिए आना होगा, ऐसे में आपका खुद का काम आज प्रभावित हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि कारोबार और आर्थिक मामलो में आप सोच समझकर ही फैसला लें, भावुकता और उतावलेपन में लिए गए निर्णय से आपको आज नुकसान हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होने से आपको आज खुशी मिलेगी।
  • तुला- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कारोबार में आज आपको किसी की नाराजगी की वजह से परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम वाले निवेश से बचना चाहिए वैसे आपको आज कहीं से फंसा हुआ धन मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दिन दूसरा भाग तुला राशि के कारोबारियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
  • वृश्चिक- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में शाम तक कई लाभदायक सौदे होंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलो में आज आप कुछ बचत योजना के बारे में भी विचार करेंगे। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
  • धनु- आज का दिन अच्छा है। अगर आज आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो दीर्घकालीन निवेश करें तो फायदा होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर हो जाएगी। अगर जीवनसाथी के साथ कोई तनाव चल रहा था तो वह भी आज खत्म हो जाएगा। बिजनस मे आज आपकी कमाई अच्छी होगी। ज्वेलरी और वस्त्रों के काम करने वाले जातको की भी खूब कमाई होगी।
  • मकर- राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपके शत्रु आपको परेशान कर करते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए आज आपको कोफी परिश्रम करना होगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की भावनाओं को समझना होगा, अगर किसी बात को लेकर दबाव बनाएंगे तो रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है।
  • कुंभ– सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। मित्रों और संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। बच्चे आपके बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ आज आनंददायक शाम बिता सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी।
  • मीन- राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी होगी। आप आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होगा। अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई तनाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। आप आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

You may have missed