August 14, 2026

यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मिली धमकी,मांगी दो करोड़ की फिरौती

181124

यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मिली धमकी,मांगी दो करोड़ की फिरौती

उत्तराखंड। सलमान खान के बाद अब देश के मशहूर और उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दो करोड़ की सौरभ जोशी से फिरौती मांगी गई है। ऐसा न करने पर सौरभ के परिवार के सदस्य को मारने की धमकी भी दी है।‌ पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है।

हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है।

You may have missed