November 4, 2026

आज का राशिफल 4 नवंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal

आज का राशिफल 4 नवंबर 2026

मंगल कर्क राशि में, गुरु, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में है। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है। सिंह राशि में चंद्रमा गुरु और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा, लेकिन ठीक-ठाक नक्षत्र कहा जाएगा। मानसिक रूप से थोड़ा सा परेशान करने वाला, थोड़ा बेचैनी वाला क्योंकि हार्मोनली थोड़ा सा असहज महसूस करेंगे। हालांकि थोड़ा एक्टिव फील करेंगे एक्टिव मतलब इसमें बेचैनी वाली बात रहेगी। लेकिन यह समय आसानी से निकल जाएगा।

मेष राशि:

प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। क्रोध पर काबू रखिएगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम होगी, गृह-कलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन थोड़ा रुक के। रुकावट के साथ पराक्रम आपका चलेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

निवेश अभी मत करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। बाकी मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति साथ दे रही है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

एंग्जायटी होती रहेगी, घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लेकिन बहुत अच्छा फील नहीं करेंगे। अग्रेसिवनेस आपके अंदर बनी रहेगी इस समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। असमंजस वाली समाचार मिलेगी। थोड़ा सा मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा प्रेम-संतान को लेकर के। बाकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई पड़ती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापारिक सफलता मिलने के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का पास होना शुभ देगा।

धनु राशि:

मान-सम्मान पर ज़रूर ध्यान रखिएगा। यात्रा अभी स्थगित रखें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि:

बहुत बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार की बहुत अच्छी स्थिति है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

जीवनसाथी को लेकर के मन तनावग्रस्त रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है, नौकरी-चाकरी को लेकर के मन बहुत अच्छा फील नहीं करेगा लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा आपका। बस उदर रोग से परेशान रहेंगे इसलिए बहुत मज़ा नहीं आएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मीन राशि:

शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। डिस्टर्बिंग समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार भी मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

You may have missed