आज का राशिफल – 10 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल और ऊर्जा के स्तर में बदलाव, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन
आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2026
Aaj ka rashifal 10 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल, गुरु कर्क राशि में बने हुए हैं। केतु सिंह राशि में; सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में। चंद्रमा हस्त नक्षत्र के, चंद्रमा के नक्षत्र में… चंद्रमा सूर्य के साथ चल रहे हैं। चंद्रमा अस्त हैं और अवसादित, मतलब अवसाद की तरफ यह रखते हैं, एनर्जी का लो होना दर्शाता है। किसी चीज में मन न लगना, बेचैनी-घबराहट। मन नहीं लगना, ऊर्जा का स्तर घटा रहना आदि। बुध, शुक्र तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि:
विरोधी एक्टिव रहेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ी खलल पड़ेगी। गृह कलह के संकेत हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है, लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़ी प्रॉब्लम में है। भौतिक सुख-संपदा की स्थिति थोड़ी घटेगी। फिर भी आप आराम से इसको निकाल लेंगे, कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति का साथ पूरा बना रहेगा। भावुकता पर थोड़ा काबू रखना है, बाकी स्थिति आपकी अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा लो एनर्जी, चाहे वो शारीरिक एनर्जी हो या व्यावसायिक एनर्जी हो, थोड़ा लो रहेगा। व्यापार की स्थिति आपकी लगभग ठीक रहेगी, भाग्य साथ देगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
अभी कहीं भी निवेश मत करें, नुकसान होगा। जो भी लिक्विड फंड वगैरह आ रहा है, उसको अपने पास रखिए, अभी उसको कहीं लगाएं नहीं। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
स्थिति ठीक है लेकिन ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। मन अवसादित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी, लेकिन थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी या अज्ञात भय सताएगा। आप डिस्टर्बेंस महसूस करेंगे, सिरदर्द या नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। अपनों का साथ होगा और यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
भाग्य पर भरोसा करके कोई अभी काम मत करिएगा। यात्रा हो सके तो अभी वर्जित रखिए। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
चोट-चपेट लग सकता है, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम से बेहतर की तरफ, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
