October 9, 2026

भारतीय मूल की नावी पिल्लई ने जीता 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार

260926

नई दिल्ली। साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कर दिया गया है। भारतीय मूल की 85 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नावी पिल्लई को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार और विश्व शांति के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

नावी पिल्लई लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और रवांडा के लिए गठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में न्यायाधीश के तौर पर उनकी भूमिका रही है।