September 28, 2026

परिवहन आरक्षक भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों हेतु 05 अक्टूबर को अंतिम अवसर

DSC289261

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदण्ड / दस्तावेज सत्यापन हेतु Institute of Driving & Traffic Research (IDTR) , तेन्दुआ नवा रायपुर छ०ग० में दिनांक 02.09.2026 एवं 03.09. 2026 को बुलाया गया था। उक्त तिथियों को कुल 250 अभ्यर्थियों में से 184 उपस्थित रहे एवं 66 अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नेत्र संबंधी प्रमाण पत्रों में एकरूपता नहीं होने एवं वर्णान्धता के संबंध में स्पष्ट लेख नहीं होने के कारण पुनः नेत्र जांच दिनांक 25.09.2026 से 05.10.2026 तक शासकीय सिविल अस्पताल, माना कैम्प रायपुर छ०ग० में कराया जायेगा। इस हेतु अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा जा चुका है एवं विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in में अपलोड किया गया है। अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये दिनांक 05.10.2026 को शारीरिक मापदण्ड / दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलावा पत्र भेजा जा चुका है एवं परिवहन विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in में अपलोड किया गया है।