Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो में भाला फेंक में भारत का दोहरा इतिहास! नीरज चोपड़ा को सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो में भाला फेंक में भारत का दोहरा इतिहास! नीरज चोपड़ा को सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ 2026 में भारत के लिए एक यादगार शाम रही. स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में कई मेडल्स डाले. मुक्केबाजी, जूडो और एथलेटिक्स- हर मैदान पर भारतीय तिरंगा शान से लहराया.
मेन्स जेवनलिन थ्रो में भारत ने दोहरा इतिहास रचा. भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन के अपने बेस्ट 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया. वहीं, भारत के युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंका और ब्रॉन्ज मेडल जीता.
भाला फेंक का रोमांचक मुकाबला
इस मुकाबले का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता. मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने शुरुआती बढ़त बनाई थी, लेकिन श्रीलंका के एथलीट के विशाल थ्रो के बाद मुकाबला बेहद कड़ा हो गया. नीरज ने अपने छठी और आखिरी कोशिश में वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका आखिरी थ्रो फाउल हो गया. इसके बावजूद, नीरज और यशवीर के एक साथ पोडियम पर खड़े होने से भारतीय दल में खुशी की लहर दौड़ गई. दोनों एथलीटों ने तिरंगे के साथ इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया.
मेडल जीतने के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा?
सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘इससे एशियन गेम्स की यादें ताजा हो गईं, जहां किशोर और मैंने दोनों ने मेडल जीते थे. मैं सच में बहुत खुश हूं कि यशवीर ने इतने जरूरी पल में अपना पर्सनल बेस्ट हासिल किया. साथ में पोडियम पर होना बहुत अच्छा लगता है. राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा खुशी की बात होती है. इसके अलावा, मैंने सीजन का बेस्ट भी हासिल किया और मेरी वापसी अच्छी चल रही है. आगे और भी कॉम्पिटिशन हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं’
