भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गरियाबंद के जिला महामंत्री बने नंदकिशोर चौबे, समर्थकों में उत्साह की लहर
इतेश सोनी गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता नंदकिशोर चौबे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, गरियाबंद जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
नंदकिशोर चौबे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन की विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों ने भी नंदकिशोर चौबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।
नंदकिशोर चौबे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
