सिने साउंड प्रोडक्शन के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘दिलदार मोर यार’ 29 मई 2026 को होगी रिलीज़
इतेश सोनी रायपुर। सिने साउंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘दिलदार मोर यार’ 29 मई 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का निर्माण नंदिता सतपथी ने किया है, जबकि इसकी कहानी, पटकथा, संवाद और निर्देशन नीतेश लहरी द्वारा किया गया है।
‘दिलदार मोर यार’ एक त्रिकोणीय प्रेम कथा पर आधारित फिल्म है जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और भावनात्मक मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गीत–संगीत भी दर्शकों को एक नया अनुभव देंगे। यह एक प्रयोगात्मक फ़िल्म है जिसमें पहली बार हिंदी दर्शकों को भी ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी गीत-संगीत व संवाद का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इसे पूर्ण मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार दर्शकों के स्वाद को देखते हुए आधुनिक तकनीक, बेहतरीन संगीत और संवेदनशील कहानी को जोड़ा गया है।
फिल्म में प्रमुख कलाकारों में नायक अज्जू सतपथी, भूपेश लिल्हारे, नायिका दीपिका सिंह और कंचन विश्वकर्मा शामिल हैं। इनके साथ ही विजय मिश्रा, श्वेता शर्मा, आकांक्षा देवांगन, सिम्मी ध्रुव, बलराज पाठक, नोखु सिंगौर, प्रमिला रात्रे, अमूल्यनिधि मिश्रा, अखिलेश वर्मा, जय गुप्ता, माही साहू व राजेन्द्र देवांगन जैसे कलाकारों ने भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
फिल्म की तकनीकी टीम में गीतकार सलाम ईरानी, संगीतकार अज्जू सतपथी, गायक अज्जू सतपथी और मोनिका वर्मा, छायांकन में लक्ष्मण यादव, मेकअप में रज्जु सेन, डांस डायरेक्शन में राम यादव, एक्शन डायरेक्शन में आनंद साहू, संपादन में गौरांग त्रिवेदी, पोस्टर डिज़ाइन में मंडल ग्राफिक्स, बीजीएम में सूरज महानन्द, सहायक निर्देशक के रूप में राजेन्द्र देवांगन, माही साहू और वमषि कृष्णा, फिल्म वितरक – तरुण सोनी, कार्यकारी निर्माता अज्जू सतपथी तथा डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी राहुल साहु ने संभाली है।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम को उम्मीद है कि ‘दिलदार मोर यार’ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के नए स्तर को स्थापित करेगी।
