अमोरा में जन चौपाल कार्यक्रम आज
अमोरा में जन चौपाल कार्यक्रम आज
बनेगी पांच वर्षों की कार्ययोजना
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) में 29 अप्रैल बुधवार को प्रात: दस बजे अटल चौक के पास जन चौपाल लगाया जायेगा। जिसमें ग्रामीण अपनी समस्या ( पेंशन , राशन कार्ड , पटवारी , ग्रामसेवक आदि कोई भी समस्या ) को लेकर उस सभा में शामिल हो सकते हैं। जिसके निवारण के लिये जनपद सदस्य , सरपंच , उपसरपंच , पंच , सचिव , रोजगार सहायक , पटवारी , ग्रामसेवक , कोटवार सभी उपस्थित रहेंगे।
इस जन चौपाल में ग्रामवासी अपनी शिकायत , माँग और सुझाव साझा कर सकते हैं। इससे प्राप्त सुझावों के आधार पर गाँव के आने वाले पांच वर्षों का कार्ययोजना ( सड़क , पेयजल , नाली , भवन निर्माण , भवन मरम्मत , तालाब सफाई एवं सौन्दर्यीकरण , मंदिर सौन्दर्यीकरण , मैदान समतलीकरण , आदि) बनाया जायेगा और उसे पूरा किया जायेगा। ग्राम सरपंच राकेश कश्यप ने सभी ग्रामवासियों से इस जन चौपाल में उपस्थित होकर गाँव की समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग करने की अपील की है। बताते चलें कि ग्राम का युवा सरपंच अपने गांव की चहुंमुखी विकास के लिये प्रतिबद्ध है और सभी के सलाह से कार्ययोजना की रूपरेखा तय कर रहा है।
