April 17, 2026

साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए…

031225

साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए…

रायपुर। साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए। साय ने कहा, आज मंत्रिमंडल के सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों ने भेंट कर 2 वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज ही के दिन, 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके लिए प्रदेश के देवतुल्य मतदाता बहन-भाइयों का हृदय से आभार। यह जनादेश हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है।

जनता ने हम पर जो विश्वास रखा है, उसे पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास, पारदर्शिता और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सब मिलकर संवरते छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रहे हैं।