August 12, 2026

डीएवी मुंगझर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

a4a4db7d-e13d-4137-a6fa-e0f60d9f0708

इतेश सोनी गरियाबंद देवभोग – देवभोग क्षेत्र का एक मात्र सीबीएसई स्कूल डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां की जाती है l बीते शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम , दिया डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता कर दीपावली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया l

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया कमाल
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रमुख प्राचार्या सुमिता सिंह ने एवं शिक्षक शिक्षिकाएं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना किए l छात्र छात्राएं भगवान श्रीरामचंद्र, लक्ष्मण कुमार, मां सीता, हनुमान जी के भेषभूषा में सुसज्जित होकर मंच पर आए जिनका जयकारा लगाकर स्वागत किया गया पूजा अर्चना की गई l तत्पश्चात बच्चों ने राम आयेंगे तो अंगना सजाएंगे, गौरी गौरा गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी l छत्तीसगढ़ी भक्ति गीतो पर एक से बढ़कर एक नृत्य देकर बच्चों ने सब का मन मोह लिया l नन्हें मुन्हें बच्चों संग शिक्षिकाएं भी थिरकते नजर आए l भजन गीत गाकर बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुति दिए।

रंगोली प्रतियोगिता और दिया डेकोरेशन का प्रतियोगिता रखा गया 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात् रंगोली प्रतियोगिता और दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बच्चों ने सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाई और दियो को विभिन्न रंगों से रंग कर सजाया l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सुमिता सिंह ने रंग बिरंगे दियो को प्रज्ज्वलित कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दिए, छात्र छात्राओं के प्रदर्शन से खुश होकर उनकी प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की सफ़ल समापन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये l

You may have missed