महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – फेसबुक में महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी को चंद घंटे में विधिवत गिरफ्तार कर अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ मेूं उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने से अकलतरा थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा , एएसआई बी० पी० खांडेकर , आरक्षक भूषण राठौर और जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
देवव्रत उपाध्याय उम्र 42 वर्ष निवासी – अकलतरा , थाना – अकलतरा , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।
