June 6, 2026

 मध्य प्रदेश में फिर बदला नाम: सीएम डॉ मोहन ने सागर में किया ऐलान…

250925

 मध्य प्रदेश में फिर बदला नाम: सीएम डॉ मोहन ने सागर में किया ऐलान…

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश में नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर रखा गया था। इसके बाद अब सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदला गया है। जैसीनगर को अब जयशिव नगर के नाम से जाना जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इसकी घोषणा की है।

गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जैसीनगर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल और मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जैसीनगर का नाम बदलकर जयशिव नगर रखने की घोषणा की है। आपको बता दें कि जैसीगनर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का बड़ा कस्बा है।

आपको बता दें कि एमपी में स्थान, कस्बों और जिलों के नाम बदलने का क्रम जारी है। अब तक कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। हाल ही में अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर किया गया है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने नाम बदलने की अधिसूचना जारी की थी।

You may have missed