बिग बॉस 19: अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फनी अंदाज में लगाई प्रतियोगियों की क्लास…
बिग बॉस 19: अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फनी अंदाज में लगाई प्रतियोगियों की क्लास…
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह अरशद वारसी और अक्षय कुमार होस्ट करते नजर आएंगे. हाल ही में शो का एक प्रोमो सामे आया है, जिसमें दोनों फनी अंदाज में प्रतियोगियों की क्लास ले रहे हैं. ये दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने इस शो में आए हैं.
प्रतियोगियों का मजाक उड़ा रहे अक्षय और अरशद
बता दें कि प्रोमों में देखा जा सकता है कि अरशद वारसी और अक्षय कुमार आते ही प्रतियोगियों को कहा, ‘आप लोग इतना क्यों तैयार होकर बैठे हैं, शादी में जाना है.’ फिर अरशद बोले, ‘बसीर ने तो कपड़े भी नहीं पहने हैं.’ आगे वह नीलम को कहते हैं, ‘आप तो गुडियों में फंस गईं है.’
अक्षय ने की कुनिका की तारीफ
प्रोमों में अक्षय कुमार एक्ट्रेस कुनिका सो कहा- ‘आपके साथ मैंने ‘खिलाड़ी’ में एक गाना किया था, आप आज भी वैसी ही दिखती हैं.’ कुनिका ने जब थैंक्स कहा तो अक्षय बोले, ‘अरे, ऐसा कहना पड़ता है.’ यह सुनकर सबकी हंसी छूट गई. आखिर में अभीषेक बजाज ने अक्षय कुमार और अरशद के बारे में कहा- ‘दोनों भाई, तबाही हैं.’
कब आएगी ‘जाॅली एलएलबी 3’
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की बात करें, तो ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अक्षय और अरशद ने वकील जॉली का किरदार ही निभाया है. इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
