रिटायर्ड शिक्षक ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में किया देहदान
रिटायर्ड शिक्षक ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में किया देहदान
रायपुर, ग्राम भेण्डरी निवासी भूषण लाल साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं वरिष्ठ व्याख्याकार रमायणिक द्वारा मृत्यु से पहले पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्वैच्छिक देहदान पत्र प्रेषित किया। मृत्यु उपरांत, जिसको भी अपने शरीर को मेडिकल कॉलेज में दान करना होता है, उसे कार्यालय एनाटॉमी विभाग पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ. ग.) में स्वैच्छिक देहदान प्रपत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसे भेण्डरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भूषण लाल साहू, उम्र 80 वर्ष, जिसकी इच्छा अनुरूप उनके सुपुत्र डॉ. गिरीश साहू के द्वारा आवेदन किया गया।
साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज और अन्य प्रक्रिया पूरी कर एनाटॉमी विभाग को प्रपत्र सौंप कर प्रतिलिपि प्राप्त की गई। वर्तमान में भूषण लाल साहू की यह इच्छा है कि उनके मृत्यु उपरांत उनके शरीर का उपयोग चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अध्ययन में हो। भूषण गुरुजी शिक्षाकीय कार्य से निवृत्त होकर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगे हुए हैं।
