अंत्यावसायी द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण जीविकोपार्जन एवं रोजगार प्राप्त
अंत्यावसायी द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण जीविकोपार्जन एवं रोजगार प्राप्त
दंतेवाड़ा,कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, कोसा केन्द्र जगदलपुर जिला-बस्तर में कोसा धागाकरण, कढ़ाई-बुनाई एवं कोसा वस्त्र निर्माण कार्य विगत वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें बस्तर संभाग के कोसा कार्य में पारंगत, कोसा कार्य का ज्ञान रखने वाले अथवा कोसा कार्य सीखने वाले इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यस्क युवक-युवतियों का चयन किया जाना है। जिससे उन्हें जीविकोपार्जन एवं रोजगार प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण हेतु आवश्यक अर्हता अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए, जिले का मूल निवासी होना चाहिए,शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है एवं उम्र 18 से 50 वर्ष तक होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रहने के लिए निशुल्क आवास, भोजन एवं प्रतिमाह 1500 रुपए छात्रवृत्ति प्रदाय किया जायेगा।
साथ ही साथ प्रशिक्षण पश्चात हितग्राहियों को कोसा सेंटर में रोजगार भी प्रदाय किया जायेगा। इच्छुक युवक युवतियां आवेदन प्राप्त हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन के द्वितीय तल में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित दंतेवाड़ा कक्ष क्रमांक 213 से आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर (+91-9340512911,+91-8305832833) में संपर्क कर योजना संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
